Best Apps for Learning English in 2026
आज के समय में English सीखना पहले से बहुत आसान हो गया है। मोबाइल apps की मदद से आप घर बैठे English बोलना, लिखना और समझना सीख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 2026 के बेस्ट English learning apps के बारे बताएंगे जो Beginners से लेकर Advanced तक सबके लिए फायदेमंद है।
अगर आप बिलकुल नए है या अपनी English सुधारना चाहते है तो apps आपकी मदद कर सकते है. इस Article में मैंने वो apps बताये हैं जो 2026 में आपको English बोलना और Grammar में बहुत अच्छा बना देंगे।
1. Duolingo – Best App for Beginners
एक बहुत ही फेमस app है जो गेम की तरह आपको English के lesson सिखाता है. इससे आप रोज अभ्यास करके अपनी English अच्छी कर सकते हैं. ये app English सीखने को एक game जैसा बना देता है जहाँ आप छोटे छोटे lesson कम्पलीट करते हैं और आपको Points मिलते हैं, जिससे आपको सीखने का मन बना रहता है। इसमें Basic Vocabulary, simple sentences और Grammar step-by-step सिखाई जाती है। जो नए लोगो के लिए सबसे सही है। रोज practice reminders भी मिलता है इससे आप किसी भी दिन सीखना नहीं भूलते और रोज सीखने की वजह से आपको इंग्लिश आसान लगती है. Duolingo में listening, speaking और reading तीनो पर काम होता है इसलिए आपकी सभी तरह की English अच्छी होती जाती है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये फ्री में उपलब्ध है और आप कहीं भी कभी सीख सकते हैं.
Key Features:
- Fun and interactive lessons
- Daily practice reminders
- Vocabulary + grammar basics
2. ELSA Speak – Best for Pronunciation
ये एक AI app है जो आपकी बोलने की काबिलियत सही करता है आपके शब्द को सुधारता है और आपकी गलतियों को बताता है। जैसा कि आपको पता ही है आज के ज़माने में AI बहुत इस्तेमाल हो रहा है और सभी को मदद कर रहा है तो आप और हम सब भी इसकी मदद से अपनी इंग्लिश सुधार सकते है।
Key Features:
- AI voice analysis
- Accent improvement
- Speaking practice
3. Cambly – Best for Speaking Practice
Cambly पर आप सीधे उन लोगो से बात कर सकते हैं जिनकी मातृभाषा ही इंग्लिश है और वो बचपन से ही English बोलते आएं हैं। जैसे हम लोग बचपन से हिंदी बोलते हैं हमें किसी ने भी हिंदी बोलना नहीं सिखाया ऐसे ही ये लोग English बोलते हैं इन्हे किसी ने सिखाया नहीं होता। ये उन लोगो के लिए बेस्ट अप्प है जो थोड़ी बहुत English बोल लेते हैं पर साथ में बोलने के लिए साथी नहीं मिलता। आप इस अप्प से बहुत जल्दी English बोलना सिख जाएंगे क्योकि इस पर वीडियो कॉल से इंग्लिश सिखाई जाती है आप सामने वाले के हाव भाव भी देख सकते हैं और उससे अच्छे से बात कर सकते हैं। आप जब चाहे तब वीडियो कॉल करके इंग्लिश बोलना सिख सकते हैं।
Key Features:
- Live video classes
- Native tutors
- Flexible timing
4. BBC Learning English – Best for Self Study
BBC Learning English एक बहुत अच्छा और फ्री प्लेटफॉर्म है जो self study मतलब अपने आप अकेले सीखने के लिए बहुत बढ़िया है। कुछ लोग अकेले सीखना पसंद करते है उन्हें किसी के सामने या किसी के साथ इंग्लिश सीखना पसंद नहीं होता उनके लिए ये अप्प बहुत बढ़िया है। इस अप्प और वेबसाइट पर आपको vocabulary, pronunciation और listening skills सुधारने के लिए structured lessons मिलते हैं। इसकी खास बात ये है की यहाँ "6 मिनट English" जैसे छोटे छोटे Lesson मिलते हैं। और साथ ही असली news से भी सिखाया जाता है। जिससे आप वो English भी सीख और समझ सकते हैं जो असल दुनियां में रोज बोली जाती है। इस पर कोई भी इंग्लिश सीख सकता है चाहे वो बिलकुल नया हो या उसे थोड़ी बहुत English आती हो इस app पर सबके लेवल के हिसाब से अलग अलग कोर्स दिए हुए हैं।
Key Features:
- Daily lessons
- News-based English
- Grammar improvement
5. Grammarly – Best for Writing
Grammarly आपकी English writing को सुधारता है और Grammar की गलतियों को सही करता है। ये एक बहुत ही स्मार्ट app है जो आपके लिखे हुए sentences को तुरंत चेक करता है और G rammar, spelling, punctuation और sentences के structure की गलतियों को तुरंत सही करता है। सिर्फ गलतियां ही नहीं Grammarly आपको आपके word से अच्छा word का सुझाव देता है जिससे आप और अच्छे से और साफ़ लिख सकते हैं। अगर आप इसे रोज इस्तेमाल करते हैं तो अपनी की हुई गलतियों को समझ जाते हैं और धीरे धीरे अपनी English writing skills में सुधार कर सकते हैं। इसलिए ये नए लोगो के लिए बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है।
Key Features:
- Real-time correction
- Writing improvement
- Tone suggestions
6. Praktika AI – AI Based Learning App
7. TalkPal AI – Chat Based Practice
TalkPal AI एक बहुत ही powerful chat-based English learning app है जो लोगो को आसानी से English सीखने में मदद करता है। इस app में AI टीचर के साथ टेक्स्ट या voice में बात कर सकते हैं जिससे आपकी speaking और writing दोनों बेहतर होती हैं। ये app तुरंत प्रतिक्रिया देता है और आपकी गलतियों को सुधार कर नए और बेहतर sentences के सुझाव देता है। TalkPal AI एक स्मार्ट और बढ़िया app है जो रोज English सीखने के अभ्यास को आसान बना देता है।
बेस्ट English Learning App कैसे चुने?
- Beginners → Duolingo
- Speaking → Cambly / ELSA
- Writing → Grammarly
- Self-study → BBC Learning
FAQs
Q1. Beginners के लिए कौन सा app बेस्ट है?
Duolingo beginners के लिए Best app है। .
Q2. क्या मैं घर से ही app की मदद से English सीख सकता हूँ?
हाँ, आप मोबाइल app की मदद से घर बैठे English सीख सकते हैं।
Q3. कौन सी app English speaking के लिए बेस्ट है?
Cambly और ELSA Speak speaking सीखने के लिए बेस्ट हैं।
निष्कर्ष :
अगर आप English सीखना चाहते हैं तो ये apps आपके लिए बहुत मददगार हैं। रोज अभ्यास और सही app इस्तेमाल करके आप आसानी से English बोलना सीख सकते हैं।
👉 Tip: रोज 15–20 मिनट अभ्यास करें अगर आप सच में English सीखना चाहते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें